Introduction of Rashifal in Hindi

Introduction of Rashifal in Hindi

Introduction of Rashifal in Hindi

”राशिफल 2023”

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक व्यक्ती की जन्मपत्रिका का स्वतंत्रतया अनुशीलन करने के बाद ही हर एक व्यक्ती का यह साल कैसे जाएगा वह पूर्णतया व्यक्तिशः अनुमान बता सकते है। किन्तु सामान्यतया भी  हर एक राशि के अनुसार एक अनुमान लगाया जा सकता है । वही अनुमान ”राशिफल 2023” मे हमने उधृत किया हैं ।

राशिफल 2023” आपको यह जानने में मदद करेगा कि यह साल आपके और आपके परिवार के लिए कैसा रहने वाला है। यह साल, करियर, स्‍वास्‍थ्‍य और पैसे के लिहाज से कैसे फल देने वाला है। राशिफल 2023 आपको पूरे वर्ष का वह सम्‍पूर्ण विवरण देगा, जिन्‍हें जानना आपके लिए जरूरी है। वर्ष 2023 आपको योजनायें बनाने में मदद करेगा। हम सभी जानते हैं कि जीवन की अनि‍श्चितताओं से पार पाना हमारे लिए कितना मुश्किल होता है। लेकिन इस राशिफल के जरिये आपको सही राह तलाशने में आसानी होगी। हम यह दावा नहीं कर रहे कि यह राशिफल आपकी समस्‍त चिंताओं को समाप्‍त कर देगा, लेकिन आपकी चिंताओं को कम करने में यह जरूर मददगार साबित होगा। जीवन चुनौतियों से भरपूर है। तो, इन अनदेखी और अनजान चुनौतियों के लिए स्‍वयं को तैयार करना बेहद जरूरी है। यह राशिफल आपको खुशी और समृद्धि की राह दिखाएगा। राशिफल 2023 को पढि़ये और जानिए कि सितारों ने इस वर्ष आपके और आपके परिवार की किस्‍मत में क्‍या लिख रखा है।

अगर किसी व्यक्ती को अगर अपनी राशि पता महीं हे तो जैसे की नाम प्रायः राशि के अक्षर के अनुसार रखते है इसलिए अपने नाम के आद्याक्षर के अनुसार भी राशि का अनुमान लगा सकता है। इसलिए राशि के अनुसार वह अक्षर भी “राशिफल 2023” में  दिए गये है।

हर एक राशि के व्यक्ती की कुछ ना कुछ विशेषताएं होती हैं ।  और उसी के अनुसार भिन्न भिन्न स्वभाव के व्यक्तित्व पाए जाते हैँ । वह विशेषताएं भी हमने यहा बतायी है।

राशि का अपना अपना राशिस्वामी होता हैं , मतलब उस राशि पर एक विशिष्ट ग्रह का प्राधान्य होता हैं । अतः वे राशिस्वामी तथा उनके अनुसार शुभरंगों तथा शुभरत्नों का भी मार्गदर्शन किया हैं ।

सबसे बडी बात हर एक राशी के अनुसार उस व्यक्ती को उपास्य मंत्र दिया जाता हैं । उपास्य मंत्र याने जिसकी साधना या जाप हर रोज एक निश्चित मात्रा में करना  चाहिए । वह मंत्र यहा दिये गए हैं ।

अतः अपनी अपनी राशि के अनुसार अपना स्वभाव, राशिफल तथा उपास्य मंत्र देखे । आशा है की इन सबका फायदा आप सभी को आने वाले वर्ष में सुख-समृद्धि से परिपूर्ण जीवन केलिए मार्गदर्शक होगा ।

प्रत्येक राशि का महत्व

प्रत्येक राशि में कुछ विशेष गुण होते हैं और उस राशि में जन्म लेने वाले व्यक्ति में उनमें से कई गुण होते हैं। 12 राशियों में से कर्क राशि पर चंद्रमा का और सिंह राशि पर सूर्य का शासन है। अन्य सभी ग्रह दो-दो राशियों पर शासन करते हैं। मंगल मेष और वृश्चिक राशि पर शासन करता है। शुक्र वृषभ और तुला राशि पर शासन करता है। बुध मिथुन और कन्या राशि पर शासन करता है। धनु और मीन राशि पर बृहस्पति का शासन होता है, और मकर और कुंभ राशि पर शनि का शासन होता है।

एक राशि में जन्म लेने वाला व्यक्ति इसके कुछ गुण प्राप्त कर लेता है। जैसे यदि राशि उग्र चिन्ह है तो व्यक्ति उग्र स्वभाव का हो सकता है। यदि यह मिट्टीयुक्त है तो व्यक्ति बहुत धैर्यवान होगा और बहुत कुछ सहन कर सकता है। यदि हवा चल रही है तो व्यक्ति रचनात्मक होगा और हमेशा नई गतिविधियों की तलाश में रहेगा। यदि यह पानीदार है, तो व्यक्ति बहुत संवेदनशील होगा, और साथ ही उसमें अनुकूलन की महान शक्ति होगी।